Saturday 15 October 2011

टविटर की महफिल में "ग़म" पर लिखे कुछ शब्द

ग़मों को भी रख तू अपने सिर आँखों पर,
खुदा ने मुसीबत दी है तो हिम्मत भी वही देगा
..................................................................................
ग़म के दिन आए हैं तो खुशी के भी आएँगें,
वक्त का उसूल है कि ये कहीं रुकता नहीं,
..................................................................................
ग़म हो खुशी अपनों के बिन सब अधूरे हैं,
हँसने के लिए साथी चाहिए और रोने के लिए काँधा
..................................................................................
शीशा-ए-ग़म उसने तोड़ा जिसके हाथ में पत्थर था,
हैरत क्या इसमें, सच्चाई भी कई बार आँसु सुखा देती है
..................................................................................
मेरे अपने भी मुझसे दूर जाने लगे, शायद ग़मों का सिलसिला आने वाला है,
पराए भी अपने से लगने लगे, दिल में कोई घर करने वाला है,
..................................................................................
हज़ारों ग़म थे, अब हर ग़म दवा नज़र आता है,
गुनाह की नगरी में वजूद खोने लगा मेरा,
अब क़ातिल भी खुदा नज़र आता है,
..................................................................................
ग़मों की शाम थी, या तन्हाई थी, बड़ी मुद्दत बाद तू याद आई थी,
बारिश ने क़ैद की थी सोच हमारी, या चाँद ने साज़िश रचाई थी
..................................................................................
किसी की जुदाई को ग़म की वजह ना कहो ऐ दुनिया वालो,
कहते हैं जुदाई ज़रुरी है प्यार बढ़ाने के लिए,
..................................................................................
दुआ में पूछ रहा था खुदा से कि क्या ये ग़म-ए-जुदाई हमेशा रहेगा साथ,
जाने किसने पीछे से आमीन कह दिया
..................................................................................
किसी को ग़म जुदाई का, कोई तड़प रहा है तन्हाई में,
मुहब्बत मिले तो भी ग़म है, जो ना मिले तो भी आराम नहीं,
..................................................................................
ग़म नहीं मुझे इस बात का कि तुझे पा ना सका,
अफसोस ये कि तुझे अपने दिल की बात भी कह ना सका,
..................................................................................
ग़म तुम्हारे ले के जीये जा रहे हैं,
जो कोई खुशी दे देते तो शायद मर ही जाते,
..................................................................................
तुम्हे ग़म है कि सब कुछ नहीं तुम्हारे पास,
और देखो वो आराम से सो रहा है जिसके पास कुछ भी नहीं,
..................................................................................
कहते हैं कि इश्क में ग़म बहुत मिलते हैं,
ना इश्क हुआ, ना ग़म मिला,
खुद को खुशकिस्मत कहें या बदकिस्मती की शिकायत करुँ मैं,
..................................................................................
ज़िन्दगी में एक दो ग़म क्या आए, तुम तो रोने लगे,
छोड़ो किसी से मुहब्बत करना तुम्हारे बस की बात नहीं,
..................................................................................
क्यों तुझे लगता है कि हर ग़म एक सा है,
हर नए साज़ पे तारों की आवाज़ बदल जाती है,
..................................................................................
मुझसे मत पूछ, अपने दिल को टटोल तू,
गर कोई ग़म ना मिले तो समझना कि मुहब्बत नहीं हुई अभी
..................................................................................
मेरे ग़मों का कारण भी वही निकला,
जो कहता था कि तुम खुश बहुत अच्छे लगते हो

'आपकामित्र' गुरनाम सिहं सोढी
१४ अक्तूबर, २०११

2 comments:

सदा said...

मेरे गम का कारण भी वही निकला,

जो कहता था‍ कि तुम खुश बहुत अच्‍छे लगते हो ...
वाह बहुत ही अच्‍छी प्रस्‍तुति ।

अनुपमा पाठक said...

बहुत खूब!

क्या करूँ मुझे लिखना नही आता...

कैसी लगी कविताएँ.... बताईएगा ज़रूर....